झील में आती हैं 118 नदियां लेकिन एक भी बाहर नहीं जाती, सैटेलाइट इमेज आई सामने
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील का वीडियो इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन से रिकॉर्ड किया गया है। इस झील में 118 से अधिक नदियां और धाराएं आकर मिलती हैं लेकिन पानी बाहर नहीं जाता। तियान शान पहाड़ों में समुद्री तल से 1607 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह झील समुद्र से जुड़ी नहीं है। इसका ज़्यादातर पानी वाष्पीकरण से खत्म होता है।