झगड़े के बाद पत्नी मायके गई तो UP में शख्स ने 4 बच्चों की गला काटकर की हत्या, फिर की खुदकुशी
शाहज़हांपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने 4 बच्चों (3 बेटियां व 1 बेटा) की सोते वक्त गला काटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स की पत्नी उससे झगड़े के बाद 2-3 दिनों पहले मायके चली गई थी और आरोपी इस बात से नाराज़ था।