झगड़े के बाद 16-वर्षीय किशोर ने गुजरात में अपने छोटे भाई की हत्या की, कुएं में फेंका शव
पुलिस ने खेड़ा (गुजरात) में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर झगड़े के बाद बड़े पत्थर से हमला कर अपने 11-वर्षीय छोटे भाई की हत्या करने के आरोप में 16-वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने भाई का शव कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।