झरने में फंसा टूरिस्ट मौत से कुछ इंच दूर था, दुपट्टों से बचाई गई जान; वायरल हुआ वीडियो
महाराष्ट्र के मलशेज घाट के कालू झरने में सेल्फी लेने के दौरान गिरकर तेज़ धार में फंसे युवक का वीडियो सामने आया है। शख्स एक पत्थर पकड़कर गहरी खाई में गिरने से बचा और फिर महिलाओं के दुपट्टों की मदद से उसे बचाया गया। वीडियो में एक व्यक्ति ने कहा कि अच्छे नसीब के कारण शख्स की जान बच गई।