झांसी के फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान टैंक का बैरल फटने से शहीद हुए 2 सैन्यकर्मी
उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित बबीना कैंटोनमेंट की फील्ड फायरिंग रेंज में गुरुवार रात अभ्यास के दौरान सेना की टी-90 तोप की बैरल फटने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) समेत 2 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। वहीं, सेना के अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी 'एएनआई' को बताया कि घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।