झाड़ू-पोछा कर उठाया पति की पढ़ाई का खर्च, अफसर बनने पर की दूसरी शादी: एमपी की महिला
मध्य प्रदेश की ममता नामक महिला ने कहा है कि उन्होंने स्कूलों में झाड़ू-पोछा और बस में बतौर कंडक्टर काम कर पति की पढ़ाई का खर्च उठाया लेकिन उसने टैक्स अधिकारी बनने के बाद उन्हें छोड़कर दूसरी शादी कर ली। बकौल महिला, केस करने पर पति ने कोर्ट में कहा कि ₹12,000 गुज़ारा भत्ता देगा लेकिन दे नहीं रहा है।