झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव आलोक दुबे समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए किया निलंबित

झारखंड कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव आलोक दुबे, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू, कांग्रेस नेता लालकिशोर नाथ शाहदेव और साधुशरण गोप को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। कांग्रेस अनुशासन समिति के अनुसार, पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। इन नेताओं से 21 दिसंबर 2022 को स्पष्टीकरण मांगा गया था।

Load More