झारखंड के कैबिनेट में हुआ विस्तार, हेमंत सोरेन के छोटे भाई समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ

झारखंड की चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में शुक्रवार को विस्तार हुआ जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन समेत जेएमएम व कांग्रेस के कुल 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं, सीएम ने विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। गौरतलब है, चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Load More