झारखंड की गैंगरेप पीड़ित विदेशी महिला ने शेयर किया हमलावरों का वीडियो
झारखंड की गैंगरेप पीड़ित विदेशी महिला और उसके पार्टनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर हमलावरों का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह कैंप साइट नज़र आ रही है जहां उन्होंने टेंट लगाया था। कपल ने कहा, "बहुत कुछ कहा जा चुका है, कुछ बातें सच हैं और कुछ झूठ...हम खुद बताना चाहते हैं कि वास्तव में क्या हुआ था।"