झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की ईडी रिमांड 4 दिन बढ़ाई गई
झारखंड की एक अदालत ने सोमवार को निलंबित आईएएस अधिकारी और राज्य खनन सचिव पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड चार दिन और बढ़ा दी। ईडी ने ₹18 करोड़ के मनरेगा फंड के कथित गबन से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में पूजा को 11-मई और सुमन को 7-मई को गिरफ्तार किया था।