झारखंड के 150 साल पुराने मंदिर से चोरी लड्डू गोपाल की मूर्ति व चांदी के मुकुट किए गए बरामद
पलामू (झारखंड) में 150 साल पुराने मंदिर से चोरी हुई लड्डू गोपाल की मूर्ति और मुकुट बरामद कर लिए गए हैं। बकौल पुलिस, आरोपी दिलकश रोशन (30) को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है, 11 सितंबर को मंदिर से लड्डू गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति और भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी के चांदी के मुकुट चोरी हुए थे।