झारखंड के कांग्रेस नेता के.एन. त्रिपाठी ने भी पार्टी अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा
झारखंड कांग्रेस के नेता के.एन. त्रिपाठी ने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा है। उन्होंने कहा, "मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। पार्टी नेताओं के फैसले का सम्मान करेंगे।" गौरतलब है, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नामांकन दाखिल किया है।