झारखंड के जमशेदपुर में अपहरण के बाद 19-वर्षीय युवक की हत्या, 2 लोग हुए अरेस्ट
जमशेदपुर (झारखंड) में 19-वर्षीय युवक का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलते ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई जिसके बाद युवक का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। बकौल पुलिस, आरोपियों ने हत्या की बात कबूल ली है, जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।