झारखंड के देवघर स्थित एम्स में लगी आग, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
झारखंड के देवघर स्थित एम्स में गुरुवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बकौल रिपोर्ट्स, वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से एम्स के निर्माणाधीन हिस्से में रखे कचरे में आग भड़की थी।स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ट्वीट कर बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए हैं।