झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी व कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा हुईं बीजेपी में शामिल
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी और कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। 2009-19 तक दो बार विधायक रह चुकीं गीता कोड़ा चाईबासा से सांसद हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पटका पहनाकर गीता कोड़ा को पार्टी की सदस्यता दिलाई।