झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने विधायक के तौर पर ली शपथ
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में गांडेय विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और जेएमएम के अन्य नेता मौजूद थे। कल्पना ने उप-चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी को करीब 27,000 वोटों से हराया है।