झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अवैध रूप से 8.5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़ा किया है: ईडी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक विशेष पीएमएलए कोर्ट को बताया है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवैध रूप से 8.5 एकड़ के भूखंडों पर कब्ज़ा किया है। इन्हें 'अपराध से अर्जित संपत्ति' बताते हुए ईडी ने कहा कि झारखंड सरकार के अधिकारी बीपी प्रसाद के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी में इन संपत्तियों की सूची मिली थी।

Load More