झारखंड के बाल गृह में 2 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में गार्ड हुआ गिरफ्तार
रांची (झारखंड) के एक बाल गृह में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बाल गृह के गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, "मामला तब सामने आया जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम होस्टल का दौरा करने पहुंची थी। अप्रैल में केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था।"