झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार, नोटों के जखीरे मामले में ED का एक्शन
रांची: झारखंड की चंपई सोरेन सरकार में मंत्री आलमगीर आलम को बुधवार शाम प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया. आलम को ईडी ने नोटों के जखीरे मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद करीब 11 घंटे तक पूछताछ करने के बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.