झारखंड के रांची में हुई हिंसा के मामले में अब तक 29 लोग किए गए गिरफ्तार: पुलिस

झारखंड पुलिस ने बुधवार को बताया कि रांची में 10-जून को हुई हिंसा के मामले में अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है, बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा और पार्टी से निष्कासित नवीन जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को नमाज़ के बाद रांची में हिंसा भड़क गई थी।

Load More