झारखंड के राज्यपाल के सुरक्षाकर्मी की पिस्टल से 'दुर्घटनावश' चली गोली, दूसरा सुरक्षाकर्मी घायल

हज़ारीबाग (झारखंड) में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के कार्यक्रम के दौरान एक वाहन में पीछे बैठे उनकी सुरक्षा में लगे एक पुलिसकर्मी की पिस्टल से 'दुर्घटनावश' गोली चल गई जिससे वाहन में आगे बैठा दूसरा पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पुलिसकर्मी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों के हथियारों की जांच शुरू कर दी।

Load More