झारखंड के रिम्स में भर्ती 9 माह की बच्ची के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की हुई पुष्टि
रांची (झारखंड) में बुखार होने पर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराई गई 9-माह की बच्ची के 'बर्ड फ्लू' से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर के मुताबिक, बच्ची के नाक का ‘स्वाब’ जांच के लिए भेजा गया था जिसमें ‘बर्ड फ्लू’ की पुष्टि हुई। बकौल डॉक्टर, इस साल अस्पताल में बर्ड फ्लू का यह पहला मामला है।