झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने जातिगत गणना कराने को दी मंज़ूरी
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राज्य में जातिगत गणना कराने को मंज़ूरी प्रदान की है और इसकी ज़िम्मेदारी कार्मिक विभाग को सौंप दी है। मुख्यमंत्री ने X पर लिखा, "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। झारखंड है तैयार!" दरअसल, बिहार में जातिगत गणना होने के बाद झारखंड में भी कई राजनीतिक दल इसकी मांग कर रहे थे।