झारखंड पुलिस ने छापेमारी कर 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
लोहरदगा (झारखंड) पुलिस ने नक्सल रोधी अभियान के दौरान छापेमारी कर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों के पास से 2 कार्बाइन, 1 रिवॉल्वर, 1 कार्बाइन मैगज़ीन, कारतूस व 4 मोबाइल मिले हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है और नक्सलियों के सरगना पर ₹15 लाख का इनाम घोषित है।