झारखंड, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को होगा उप-चुुनाव
भारतीय चुनाव आयोग ने बताया है कि महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों के साथ ही झारखंड, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश की एक-एक विधानसभा सीट और लक्षद्वीप की एक लोकसभा सीट पर 27 फरवरी को उप-चुनाव कराए जाएंगे। इन सभी उप-चुनावों के लिए मतगणना 2 मार्च को होगी। इन उप-चुनावों के लिए प्रत्याशी 7 फरवरी तक नामांकन कर सकेंगे।