झारखंड में इस साल 397 माओवादी गिरफ्तार किए गए, 26 ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड पुलिस ने बताया है कि राज्य में इस साल अब तक 397 माओवादी गिरफ्तार किए गए, 26 ने आत्मसमर्पण किया और 9 ढेर किए गए हैं। बकौल पुलिस, गिरफ्तार हुए माओवादियों में विशेष क्षेत्र समिति का एक सदस्य, क्षेत्रीय समिति का एक सदस्य, 5 क्षेत्रीय कमांडर, 11 उप-क्षेत्रीय कमांडर शामिल हैं जिन पर ₹1.01 करोड़ का इनाम घोषित था।

Load More