झारखंड में कुएं का एक हिस्सा ढहने से मलबे में दबकर 5 लोगों की हुई मौत, मवेशी को बचाने गए थे
रांची (झारखंड) में गुरुवार को कुएं का एक हिस्सा ढहने से उसमें गए 9 लोगों में से 5 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। बकौल पुलिस, कुएं में एक मवेशी गिर गया था जिसे बचाने ये सभी लोग कुएं में गए थे और तभी यह हादसा हो गया। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है।