झारखंड में खरीद-फरोख्त के डर से रांची से हैदराबाद भेजे जाएंगे महागठबंधन के विधायक
झारखंड में सत्तारूढ़ महागठबंधन ने खरीद-फरोख्त के डर से अपने विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से रांची से हैदराबाद भेजेगा और उनके लिए हैदराबाद एयरपोर्ट के बाहर खड़ी बसों का वीडियो सामने आया है। बकौल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजेश ठाकुर, सभी 43 विधायक साथ हैं। तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार होने के चलते उसे विधायकों के लिए सुरक्षित माना जा रहा है।