झारखंड में गृह प्रवेश के कार्ड पर शख्स ने लिखवाया 'मोदी को करें वोट'; ईसी ने लिया संज्ञान

झारखंड के रामगढ़ में एक शख्स द्वारा उसके गृह प्रवेश के निमंत्रण कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए लिखवाया गया, 'राष्ट्रहित में मोदी को वोट करें।' मामला सामने आने पर चुनाव आयोग ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और आयोग की शिकायत पर शख्स के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।

Load More