झारखंड में गोलगप्पे खाने से बच्चों समेत 50 लोगों को हुई फूड पॉइज़निंग
कोडरमा (झारखंड) में गोलगप्पे खाने से 50 बच्चों व महिलाओं को फूड पॉइज़निंग होने का मामला सामने आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, लोकाई पंचायत के गोसाईं टोला इलाके में गोलगप्पे खाने के बाद 40 बच्चों और 10 महिलाओं को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है। गोलगप्पे के सैंपल को जांच के लिए रांची भेजा गया है।