झारखंड में चारा घोटाला मामले में 36 दोषियों को हुई 4-4 साल जेल की सज़ा
चारा घोटाला मामले में रांची (झारखंड) के विशेष सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को दोषी करार दिए गए 36 आरोपियों को 4-4 साल जेल की सज़ा सुनाई और जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने गौरी शंकर प्रसाद पर ₹1 करोड़ से ज़्यादा का जुर्माना लगाया है। दरअसल, यह मामला डोरंडा कोषागार से करीब ₹36.60 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है।