झारखंड में ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार एक महिला समेत 4 लोगों की हुई मौत
खूंटी (झारखंड) में मंगलवार रात एक ट्रक व ऑटो रिक्शा में टक्कर हो गई जिससे ऑटो चालक व एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, मारे गए 3 लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो रिक्शा का टायर फट गया था जिसके बाद वह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।