झारखंड में तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग केस में कोर्ट ने 10 दोषियों को सुनाई 10-10 साल जेल की सज़ा

झारखंड में 2019 में हुए तबरेज़ अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में बुधवार को सरायकेला के कोर्ट ने सभी 10 दोषियों को 10-10 साल जेल की सज़ा सुनाई और सभी पर ₹15,000-₹15,000 का जुर्माना लगाया है। गौरतलब है कि कोर्ट ने पिछले हफ्ते 10 आरोपियों को दोषी ठहराया था और सुबूतों के अभाव में 2 आरोपियों को बरी कर दिया था।

Load More