झारखंड में तबरेज़ मॉब लिंचिंग केस में कोर्ट ने 10 आरोपियों को दिया दोषी करार, 2 आरोपी बरी
सरकारी वकील अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि झारखंड में 2019 में मॉब लिंचिंग में हुई तबरेज़ अंसारी की हत्या के मामले में सरायकेला अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। वहीं, सुबूतों के अभाव में कोर्ट ने 2 आरोपियों को बरी कर दिया और कोर्ट मामले में सज़ा का एलान 5 जुलाई को करेगा।