झारखंड में दारोगा ने बहन के घर में किया सुसाइड, रेप का आरोप लगने के बाद से था निलंबित
हज़ारीबाग (झारखंड) में शशांक कुमार नामक दारोगा ने अपनी बहन के घर में कथित तौर पर ज़हर खाकर खुदकुशी कर ली है। बकौल खबर, लालपुर थाने में तैनात दारोगा पर एक युवती का कई बार रेप करने और उसके गर्भवती होने पर शादी करने के बाद उसे छोड़ देने का आरोप लगा था जिसके बाद उसे सस्पेंड किया गया था।