झारखंड में दुकान में लगी आग, ऊपरी मंज़िल पर आग फैलने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
धनबाद (झारखंड) में एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के कम-से-कम 3 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि 6 से अधिक लोग घायल हैं। आग इतनी तेज़ी से फैली कि उसने ऊपरी मंज़िल पर दुकान मालिक के घर को भी चपेट में ले लिया। मृतकों में दुकानदार की बहन, मां व बेटी शामिल हैं।