झारखंड में नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर नाराज़ कांग्रेस के 12 में से 8 विधायक पहुंचे दिल्ली
झारखंड में नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर नाराज़ कांग्रेस के 12 में से 8 विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा, "यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और इसमें मुझे कुछ नहीं कहना है।" कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा, "हम कांग्रेस के कोटे से बनाए गए चारों मंत्रियों को बदलना चाहते हैं।"