झारखंड में नववर्ष पर कार के डिवाइडर से टकराने के चलते उसमें सवार 6 लोगों की हुई मौत, 2 घायल

झारखंड के जमशेदपुर में सोमवार सुबह (नववर्ष) एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार सवार 2 अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार 8 लोग पिकनिक मनाने जा रहे थे।

Load More