झारखंड में नाबालिग बेटी से रेप का आरोपी सौतेला पिता हुआ गिरफ्तार, मां हिरासत में ली गई
आरआईटी क्षेत्र (झारखंड) में एक नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है और मां हिरासत में ली गई है। आरोपी पर पीड़िता का बार-बार रेप करने और मां पर उसे चुप रहने को कहने का आरोप है। पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर भाई द्वारा पूछताछ करने पर मामले का पता चला।