झारखंड में पत्थर से कूचकर दोस्त की हत्या करने के दोषी नाबालिग को हुई उम्रकैद की सज़ा
रांची (झारखंड) के जुवेनाइल कोर्ट ने पत्थर से कूचकर दोस्त की हत्या करने के दोषी नाबालिग को उम्रकैद की सज़ा सुनाते हुए ₹10,000 का जुर्माना लगाया है। एफआईआर के अनुसार, 1 जनवरी 2021 को दोषी अपने 2 दोस्तों संग नए साल का जश्न मनाने गया था जहां सभी ने शराब पी। इसके बाद दोषी ने वारदात को अंजाम दिया।