झारखंड में पिस्टल लेकर बच्चों को पढ़ाने मदरसा पहुंचा टीचर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
झारखंड के पलामू के एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए कथित तौर पर देसी पिस्टल लेकर पहुंचे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मदरसे में अवैध हथियार की सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई है और आरोपी के पास से 1 ज़िंदा कारतूस मिला है।