झारखंड में पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

देवघर (झारखंड) में मंगलवार सुबह एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, इस हादसे में बोलेरो का चालक ज़िंदा बच गया और उसका हाथ टूट गया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।

Load More