झारखंड में पुल से नदी में गिरी बस, कम-से-कम 3 लोगों की हुई मौत व 24 अन्य हुए घायल

झारखंड के गिरिडीह में शनिवार रात को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से बराकर नदी में गिर गई जिससे कम-से-कम 3 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है, बस रांची से गिरिडीह आ रही थी।

Load More