झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 पुलिसकर्मी हुए शहीद
चतरा (झारखंड) में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है जिसे एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पुलिसकर्मियों की शहादत पर दुख जताते हुए कहा, "हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है।"