झारखंड में पुलिस ने ₹2 करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
चतरा (झारखंड) में पुलिस ने 2 अलग-अलग घटनाओं में लगभग ₹2 करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, चेकिंग के दौरान एक कार से 45 किलोग्राम अफीम और एक बाइक से 25 ग्राम हेरोइन ज़ब्त की गई है। इससे पहले पुलिस ने 138 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया था।