झारखंड में पेपर लीक संबंधी बिल को मिली मंज़ूरी, उम्रकैद व ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक व नकल रोकने से संबंधित बिल को मंज़ूरी दी है। राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने पर यह कानून बन जाएगा। बिल में पेपर लीक के मामले में कम-से-कम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद की सज़ा से लेकर ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान है।