झारखंड में भीख मांगने वाली महिला ने की अपने नवजात बच्चे को ₹6,000 में बेचने की कोशिश
जमशेदपुर (झारखंड) में भीख मांगने वाली एक महिला ने शुक्रवार को अपने नवजात बच्चे को ₹6,000 में बेचने की कोशिश की। बकौल रिपोर्ट्स, घटना का पता चलने पर लोगों ने बच्चे की मां व शिशु खरीदने पहुंची महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की मां ने बताया कि वह अवैध संबंध से जन्मे बच्चे को पाल नहीं सकती।