झारखंड में मतदान से पहले रास्ते में हुई शख्स की पत्नी की मौत, शव को घर पहुंचाकर देने गया वोट
रांची (झारखंड) में शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए पत्नी के साथ मतदान करने जा रहे शफीक अहमद नामक शख्स की पत्नी की रास्ते में ही मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, शफीक ने पत्नी के शव को पहले घर पहुंचाया और फिर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा, "यह लोकतंत्र के महापर्व के प्रति समर्पण की मिसाल है।"