झारखंड में महिला के कपड़े फाड़कर उसे पूरी रात पेड़ से बांधा गया, 4 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह (झारखंड) में बुधवार को 26-वर्षीय एक महिला की पिटाई कर उसके कपड़े फाड़कर उसे पूरी रात एक पेड़ से बांध दिया गया। महिला को गुरुवार सुबह पुलिस ने बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में वह शख्स भी शामिल है जिसके साथ महिला के अवैध संबंध थे।

Load More