झारखंड में माओवादियों ने विस्फोटक गोदाम पर हमला कर लूटे 7,000 डेटोनेटर
पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) के एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि परमालजोड़ी गांव स्थित एक निजी कंपनी के विस्फोटक गोदाम पर हमला कर 30-35 माओवादियों ने करीब 7,000 डेटोनेटर लूट लिए। उन्होंने बताया कि वे डेटोनेटर माइनिंग के काम के लिए लाए गए थे। बकौल एसपी, माओवादी डेटोनेटर का इस्तेमाल आईईडी बनाने के लिए करते हैं।